ऐतिहासिक गाँव देवरी में 8 मार्च को होगा भव्य कुश्ती दंगल मेला

ऐतिहासिक गाँव देवरी में 8 मार्च को होगा भव्य कुश्ती दंगल मेला

भरतपुर।रूपवास (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल): क्षेत्र के ऐतिहासिक गाँव देवरी में आगामी रविवार, 8 मार्च 2026 को पारंपरिक कुश्ती दंगल मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में आसपास के गाँवों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के नामी पहलवान भाग लेकर अपनी ताकत और कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे।
हर वर्ष आयोजित होने वाले इस दंगल मेले को लेकर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। दंगल के दौरान हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
दंगल में रोमांचक मुकाबलों के साथ पारंपरिक ग्रामीण खेल संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों द्वारा पहलवानों और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजक – समस्त ग्रामवासी देवरी ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों, पहलवानों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पारंपरिक दंगल मेले में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
वहीं गाँव देवरी के स्थानीय जनसेवक प्रमोद कुमार (संस्थापक – ब्लड हेल्प टीम राजस्थान) तथा देवेन्द्र सिंह लोधा ( तहसील अध्यक्ष – अखिल भारतीय लोधी महासभा ) द्वारा भी इस कार्यक्रम की सूचना देते हुए सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर दंगल मेले को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment

Read More