डॉक्‍टर हरीसिंह गौर विश्‍‍वविद्यालय एवं आस्‍ट्रेलिया के विश्‍वविद्यालय के मध्‍य अकादमिक समन्‍वय की संभावनाऍं – एक नवीन पहल

डॉक्‍टर हरीसिंह गौर विश्‍‍वविद्यालय एवं आस्‍ट्रेलिया के विश्‍वविद्यालय के मध्‍य अकादमिक समन्‍वय की संभावनाऍं – एक नवीन पहल

अखिल भारतीय विश्‍वविद्यालय संगठन (AIU) के तत्‍वधान में ‘’भारत – आस्‍ट्रेलिया शिक्षा एवं अनुसंधान समन्‍वय’’ विषय पर आयोजित वेबिनार में विश्‍वविद्यालय की ओर से प्रो. वाइ.एस.ठाकुर माननीय कुलपति, प्रो. अनिल कुमार जैन अधिष्‍ठाता शिक्षा अध्‍ययनशाला एवं प्रो. वन्‍दना सोनी द्वारा भाग लिया गया। बेविनार में स्‍टाफ मोवीलीटी, स्‍टुडेन्‍ट मोवीलीटी, अनुसंधान समन्‍वय एवं ड्वेल डिग्री कार्यक्रम में भारत एवं आस्‍ट्रेलिया के विश्‍वविद्यालयों से समन्‍वय स्‍थापित करने की योजना पर चर्चा हुई। आस्‍ट्रेलिया एवं भारत में विभिन्‍न विश्‍वविद्यालयों से 156 प्रतिभागियों ने इसमें प्रतिभाग लिया। डॉ. हरीसिंह गौर विश्‍वविद्यालय से अनुसंधान, ड्वेल डिग्री कार्यक्रम, स्‍वास्‍थ कार्यक्रमों के संचालन एवं क्रेडिट ट्रासंफर सम्‍बन्‍धी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। AIU के अध्‍यक्ष प्रो. विनय पाठक एवं सचिव प्रो. पंकज मित्‍तल द्वारा आरम्‍भ में बेविनार के उद्देश्‍यों पर प्रकाश डाला गया। संगोष्‍ठी के समन्‍वयक डॉ. कुलदीप डागर समन्‍वयक संगोष्‍ठी ने भविष्‍य की योजना पर प्रकाश डाला।

Leave a Comment

Read More