बुंदेली फाग गाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बांधा समा, कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

बुंदेली फाग गाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बांधा समा, कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

सागर। रंगों के पर्व होली पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई। आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मंत्री ने बुंदेली फाग गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
समारोह के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने “लाल रंग डारो, गुलाबी रंग डारो और रंग डालो केसरिया ओ बंसी वाले सांवरिया” बुंदेली फाग गाकर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरकते नजर आए। लोकगीत और संगीत के बीच पूरा माहौल होली के रंगों में रंग गया।
इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हमें इस पर्व के माध्यम से समाज में एकता और सौहार्द की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मंत्री का स्वागत किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
अपने संबोधन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र और प्रदेश के विकास में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी को मिलकर जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित होना चाहिए।

Leave a Comment

Read More