विधायक ने महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने का मामला विधानसभा सदन में उठाया – बनावत

विधायक ने महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने का मामला विधानसभा सदन में उठाया – बनावत

भरतपुर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल)। जिले के बयाना-रूपवास क्षेत्र से विधायक ऋतु बनावत ने जयपुर में विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए रूपवास क्षेत्र के जरेला गांव में अवैध शराब का विरोध करने वाली 15 दलित महिलाओं की गिरफ्तारी का मुद्दा शून्यकाल में जोरदार तरीके से उठाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक ने कहा कि जरेला गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। गांव की महिलाओं ने जब शराब बिक्री रोकने का प्रयास किया तब पुलिस ने शराब माफियाओं का साथ देते हुए उल्टा उन महिलाओं को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विधायक ने दुख जताते हुए कहा कि होली जैसे पवित्र त्योहार के समय ये निर्दोष महिलाएं जेल की सलाखों के पीछे रहने को मजबूर रहीं, जो बेहद निंदनीय है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक ने आरोप लगाया कि रूपवास क्षेत्र के कई गांवों में आबकारी विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध शराब का खेल चल रहा है। विधायक ने कहा कि शराब ठेकेदार गांवों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर और देर रात तक शराब बेच रहे हैं, जिससे पारिवारिक कलह और झगड़े बढ़ रहे हैं। महिलाएं जब इसका विरोध करती हैं, तो उन्हें पुलिस के जरिए कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर चुप कराने की कोशिश की जाती है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक ने सदन के माध्यम से उपमुख्यमंत्री एवं गृह राज्य मंत्री से मांग की है कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत प्रभावी रोक लगाई जाए। विधायक ने इस मामले में निर्दोष महिलाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की जांच करने और दोषियों पर लगाम कसने की पुरजोर वकालत की। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह अपने क्षेत्र की महिलाओं की आवाज को दबने नहीं देंगी और ना ही इस तरह से अवैध शराब बिक्री होने देंगी।

Leave a Comment

Read More