सागर केंद्रीय जेल में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, 965 बंदियों को 1820 बहनों ने लगाया तिलक

सागर केंद्रीय जेल में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, 965 बंदियों को 1820 बहनों ने लगाया तिलक

सागर। केंद्रीय जेल सागर में भाई दूज का पर्व इस वर्ष बड़े ही श्रद्धा और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। जेल प्रशासन की विशेष व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदी भाइयों को तिलक लगाने जेल पहुंचीं। इस दौरान बहन-भाइयों की मुलाकात का दृश्य भावुक कर देने वाला रहा।
जानकारी के अनुसार भाई दूज के अवसर पर केंद्रीय जेल में बंद 965 बंदियों को उनकी 1820 बहनों ने पहुंचकर तिलक लगाया और उनके लंबे व सुरक्षित जीवन की कामना की। कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं, वहीं बंदी भी अपनी बहनों से मिलकर भावनाओं को रोक नहीं पाए।
जेल प्रशासन द्वारा इस अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जेल परिसर में मुलाकात के लिए अलग से व्यवस्था की गई और जेल कैंटीन में नारियल और मिठाई की व्यवस्था भी की गई, जिससे बहनें अपने भाइयों को तिलक कर मिठाई खिला सकें।
केंद्रीय जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाई दूज के पर्व को देखते हुए बंदियों और उनके परिजनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि त्योहारों के माध्यम से बंदियों को अपने परिवार से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Byte: मानवेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक

Leave a Comment

Read More