साहू समाज में खुशी: जगन्नाथ गुरैया बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सविता जिनेश साहू जिला मंत्री


साहू समाज में खुशी की लहर: जगन्नाथ गुरैया बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सविता जिनेश साहू जिला मंत्री, राहतगढ़ साहू समाज ने किया स्वागत,भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी की सागर जिला कार्यकारिणी की हालिया घोषणा के बाद साहू समाज में हर्ष का माहौल है। जिला कार्यकारिणी में जगन्नाथ गुरैया को जिला उपाध्यक्ष एवं सविता जिनेश साहू को जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर राहतगढ़ क्षेत्रीय साहू समाज ने उनका भव्य स्वागत किया।

खुरई रोड स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुष्पमालाओं एवं शॉल-श्रीफल से नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।

समाज के वक्ताओं ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में साहू समाज को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नए दायित्वों के साथ दोनों पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे तथा समाज के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे।

इस अवसर पर जगन्नाथ गुरैया एवं सविता जिनेश साहू ने समाज के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित जनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक अभिनंदन के साथ उपस्थित जनों ने दोनों पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान ईश्वर लाल साहू वकील जिनेश साहू देवेंद्र कुमार साहू प्रदेश सचिव भारतीय तिलक साहू राठौर महासभा, रघुनाथ साहू राहतगढ़, रमेश साहू मनेशिया, प्रेम प्रकाश साहू पूर्व सरपंच खजुरिया, सुबोध साहू पूर्व पार्षद राहतगढ़, जगन्नाथ साहू मीरखड़ी, राजेश साहू मिल राहतगढ़, भीकम साहू बासा, शैलेन्द्र साहू खजुरिया जनपद सदस्य एवं जिला अध्यक्ष भारतीय तिलक साहू राठौर महासभा , अशोक साहू नगर अध्यक्ष राहतगढ़, मुरारी लाल साहू तहसील राहतगढ़ अध्यक्ष, सोहन साहू सरपंच खजुरिया , ओमप्रकाश साहू चंद्रापुर, ज्ञानेश्वर साहू राहतगढ़ उदय चंद्र साहू राहतगढ़, सुदामा साहू मसूर हाई, राकेश साहू सेमरा, रमेश साहू गंभीरिया, राकेश साहू गंभीरिया, पप्पू साहू मुंडरी , गणेशराम साहू झिला, संजय साहू राहतगढ़, सुरेन्द्र साहू बिचपुरी, सुरेश साहू खरिया, कैलाश साहू राहतगढ़, प्रेम साहू राहतगढ़, सोनू साहू राहतगढ़, बलराम साहू राहतगढ़, बाबूलाल पटेल बासा किसान मोर्च अध्यक्ष जेसीनगर, हरिशंकर श्रीवास्तव राहतगढ़, प्रभुदायल साहू पूर्व एल्डरमैन सागर, अशोक साहू चैनपुरा, खेमचंद साहू युवा मंडल अध्यक्ष साहू समाज सागर, हर्षित साहू सागर, उपस्थित रहे
यह जानकारी साहू समाज जिला प्रवक्ता शिवम साहू ने प्रेस को दी

Leave a Comment

Read More