
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे पद से मुक्त, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर संगठन की कार्रवाई
खबर
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर में संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को उनके दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार देवेंद्र कटारे को पहले कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसके जवाब में दिया गया स्पष्टीकरण पार्टी नेतृत्व को संतोषजनक नहीं लगा।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि देवेंद्र कटारे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कार्यालय मंत्री के दायित्व के प्रति अरुचि जाहिर की गई थी तथा पार्टी की नीति-रीति के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही थी।
इसी को देखते हुए प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिला सागर के कार्यालय मंत्री के दायित्व से उन्हें तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
यह आदेश 6 मार्च 2026 को जारी किया गया। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन को भी भेजी गई है।











