राजस्व प्रकरणों में आदेश होते ही आदेश का अमल सुनिश्चित करे —कलेक्टर  संदीप जी आर

राजस्व प्रकरणों में आदेश होते ही आदेश का अमल सुनिश्चित करे,

राजस्व न्यायालय में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करें,

ग्रामों में राजस्व शिविर लगाकर करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण,

राजस्व रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन का कार्य 15 मार्च से होगा शुरू,

फार्मर रजिस्ट्री, नक्शा सुधार, गिरदावरी, फौती नामांतरण के प्रकरण न रहें लंबित

—कलेक्टर  संदीप जी आर

सागर 05 मार्च 2026
कलेक्टर  संदीप जी आर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों में आदेश होते ही आदेश का अमल सुनिश्चित करे। साथ ही राजस्व न्यायालय में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करें एवं ग्रामों में राजस्व शिविर में लोगों की समस्याओं का निवारण करें। इसी प्रकार कैंप कोर्ट के माध्यम से राजस्व संबंधी विभिन्न प्रकरणों को भी त्वरित हल करें। उन्होंने विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं जिससे कि कृषक भाइयों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार राजस्व रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन का कार्य 15 मार्च से शुरू होगा जिसमें जिले के सभी रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जाना है। जिसके लिए सभी तैयारियां शुरू करें। कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए की राजस्व के समस्त अधिकारी, कर्मचारी आई गोट भारत के अंतर्गत अपना पंजीयन कराएं कराएं एवं प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसी प्रकार ईएचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से अपनी अपनी सर्विस बुक को ऑनलाइन करें। इसी प्रकार नक्शा सुधार और गिरदावरी के कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं तथा नक्शा तरमीम के अंतर्गत न्यूनतम प्रगति वाले तीन तहसीलदारों को शो कॉज़ नोटिस के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे अगले 15 दिवस में यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि उनके क्षेत्र में फौती, नामांतरण से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है। इसी प्रकार राजस्व संबंधी अन्य मूल कार्यों की भी अद्यतन जानकारी से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने नियमित रूप से गांवों में बी-वन वाचन करने और मौके पर ही आवश्यक सुधार कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राकृतिक प्रकोप, राहत राशि की का भुगतान तत्काल प्रदान करें। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर सभी जानकारी अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। फसल क्षति हेतु राहत राशि वितरण की समीक्षा, फसल कटाई प्रयोगों की समीक्षा, निर्माण कार्यो (अनुरक्षण) की प्रगति की समीक्षा, सीएम मॉनिट / सीएस मॉनिट के प्रकरणों की समीक्षा भी की।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एसडीएम, तहसीलदार शिकायतकर्ताओं को प्रति मंगलवार समक्ष में बुलाएं और समस्या का समाधान करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर राजनंदिनी शर्मा सहित संयुक्त कलेक्टर  आरती यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा, एसएलआर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More