इंदौर से पन्ना जा रहे युवक पर सागर बस स्टैंड पर हमला, सागर में पेशाब जाने के लिए बस से उतरा था युवक

इंदौर से पन्ना जा रहे युवक पर सागर बस स्टैंड पर हमला, सागर में पेशाब जाने के लिए बस से उतरा था युवक

सागर बस स्टैंड पर यात्री पर हमला, डंडों से पीटकर बदमाश फरार

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सफर करने वाले यात्री भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला सागर के मुख्य बस स्टैंड का है, जहां देर रात इंदौर से पन्ना जा रहे एक युवक पर बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घायल युवक शिवम पटैल इंदौर से पन्ना अपने घर जा रहा था और ओम साईं राम बस से सफर कर रहा था। सोमवार तड़के करीब चार बजे बस सागर बस स्टैंड पर रुकी। इसी दौरान शिवम टॉयलेट जाने के लिए बस से नीचे उतरा।
बताया गया है कि तभी स्कूटी से आए कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों के हाथों में डंडे और चाकू भी थे। पहले बदमाशों ने युवक से पूछताछ की और जब वह वापस बस में चढ़ने लगा तो पीछे से उसके सिर पर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।
हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि बस में मौजूद स्टाफ ने घायल यात्री की कोई मदद नहीं की। बाद में बस स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालकों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल शिवम को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
इधर मामले में गोपालगंज थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। संभवतः युवक के परिजन पन्ना से सागर आ रहे हैं, शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
शहर के व्यस्त बस स्टैंड पर हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें।

Byte: पीड़ित के परिजन

Leave a Comment

Read More