ढोल-बाजों के साथ धूमधाम से शहर पहुंची मां कर्मा देवी की संगमरमर प्रतिमा, साहू समाज में उत्साह

ढोल-बाजों के साथ धूमधाम से शहर पहुंची मां कर्मा देवी की संगमरमर प्रतिमा, साहू समाज में उत्साह
सागर। साहू समाज युवा मंडल द्वारा मां कर्मा देवी जी की संगमरमर की प्रतिमा को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ शहर में लाया गया। युवा मंडल के सदस्य ढोल-बाजों की धुन पर प्रतिमा को लेने पहुंचे और मां कर्मा देवी के जयकारों के बीच प्रतिमा को शहर में लेकर आए।
युवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि खुरई रोड स्थित शास्त्री वार्ड के साहू सामुदायिक भवन परिसर में मां कर्मा देवी जी के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो जल्द ही भव्य स्वरूप लेगा। इसी मंदिर में स्थापना के लिए यह संगमरमर की प्रतिमा विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई है।
प्रतिमा आगमन के अवसर पर समाज के युवाओं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां कर्मा देवी के जयकारों के साथ इस पावन कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी साहू समाज के जिला प्रवक्ता शिवम साहू ने प्रेस को दी।

Leave a Comment

Read More