पीएम राहवीर योजना: दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

पीएम राहवीर योजना: दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

कलेक्टर की अपील: घायल व्यक्ति की मदद अवश्य करें

सागर 10 मार्च 2026
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाने वाले राहवीरों को प्रोत्साहन राशि और सम्मान दिया जाएगा। केंद्र सरकार की पीएम राहवीर योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाता है, तो उसे प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही मदद करने वाले व्यक्ति से अनावश्यक पूछताछ नहीं की जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय या संकोच के आगे आकर मानवता का परिचय दे सकें।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना दिखाई दे तो घायल व्यक्ति की मदद अवश्य करें और उसे शीघ्र अस्पताल पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी तत्परता किसी के परिवार की खुशियां बचा सकती है। उन्होंने कहा कि यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक जीवनरक्षक पहल है और समाज में संवेदनशीलता व सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।

Leave a Comment

Read More