पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री के सागर दौरे पर किया तीखा प्रहार

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री के सागर दौरे पर किया तीखा प्रहार।

दौरे को स्वागत सत्कार और रस्म अदायगी तक सीमित रखनें का लगाया आरोप।

मुख्यमंत्री ने जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों की नही ली सुध ………चौधरी

बुधवार को सागर जिलें के ग्राम जेरई स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर दौरे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने तीखा प्रहार किया है।उन्होंने कार्यक्रम के दौरान शासकीय मिशनरी का बेजा इस्तेमाल व दुरुपयोग किए जाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री का दौरा सिर्फ और सिर्फ महज स्वागत सत्कार और रस्म अदायगी तक सीमित रखने का आरोप लगाया है।पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सागर दौरे से सागर जिले वासियों को आशा थी कि मुख्यमंत्री जी सागर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़तें अपराधों और आए दिन हो रही हत्याओं लूट,चोरी और बहन – बेटियों साथ घटित गंभीर घटनाओं और जिले में पनप रहें अवैध शराब के कारोबार,जुआ, सट्टा आदि के अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने तथा अन्न दाता किसानों की विभिन्न समस्याओं व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देनें व उनकी समस्याओं को हल करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाएंगे किंतु मुख्यमंत्री जी ने ऐसा ना कर जिले की कानून व्यवस्था व अन्न दाता किसानों और युवा बेरोजगारों की सुध तक नहीं ली और स्वागत सत्कार कराकर रस्म अदाएगी कर चले गए जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

Leave a Comment

Read More