कलेक्टर ने रहली वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण, समक्ष में बालिका का कराया वैक्सीनेशन

कलेक्टर ने रहली वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण, समक्ष में बालिका का कराया वैक्सीनेशन

अभिभावक अपनी 14—15 वर्ष की बेटियों का कराए आवश्यक रूप से वैक्सीनेशन — कलेक्टर

सागर 12 मार्च 2026
महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान जारी है। जिले में चल रहे एच.पी.वी. वैक्शीनेशन के संबंध में कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा लगातार सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज कलेक्टर संदीप जी आर ने रहली में बने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया और एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के सफल संचालन हेतु निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने आयीं बालिकाओं का समक्ष में वैक्सीनेशन कराया और बालिकाओं और उनके अभिभावकों को टीके की सुरक्षा और इसके महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, एसडीम कुलदीप पाराशर, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, डॉक्टर बसंत नेमा सहित अन्य अधिकारी, डॉक्टर मौजूद थे।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने रहली वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स तकनीकी, वैक्सीन के स्टॉक प्रबंधन, प्रत्येक बालिका को टीका लगने के बाद 30 मिनट तक अनिवार्य चिकित्सकीय अवलोकन में रखा जा रहा है या नहीं का निरीक्षण किया और वैक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित मेडिकल स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण कराएं, जिन्होंने 14 वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है। उन्होंने बताया कि जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) की प्रभावी रोकथाम करना है।

Leave a Comment

Read More