
थाना देवरी जिला सागर
दिनांक 12/03/26
मादक पदार्थ तस्करों पर सागर पुलिस का सख्त प्रहार — देवरी पुलिस ने 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
पुलिस थाना: देवरी, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक: 12 मार्च 2026
विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा डॉ. संजीव उईके एवं लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना देवरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना देवरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मीरा ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में से एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस टीम ने मुस्तैदी और सूझबूझ के साथ पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर ही उक्त सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केन्द्रीय जेल सागर भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
आरोपियों का विवरण
जसमत पिता स्व. सुम्मेर सिंह कुचबंदिया, उम्र लगभग 40 वर्ष, — गिरफ्तार
विष्णु उर्फ कुक्कर उर्फ अर्जुन पिता राजकुमार कुचबंदिया, निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास, नई गल्ला मंडी मोतीनगर सागर — फरार
थाना प्रभारी निरीक्षक हरिराम मानकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सतत निगरानी, सजगता एवं टीमवर्क के कारण यह सफलता प्राप्त हुई है। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगी।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना देवरी से निरीक्षक हरिराम मानकर, उप निरीक्षक भागचंद उइके, आरक्षक राजीव, आरक्षक जसवंत, आरक्षक अजय एवं आरक्षक पूरन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











