
जिले में घरेलू गैस आपूर्ति निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
सागर, 13 मार्च 2026
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला कंट्रोल रूम (कक्ष क्रमांक 141) में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07582-224543 है। कलेक्टर ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सौरभ यादव होंगे, जो सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करेंगे। कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी तय की गई है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर उपस्थित होकर कंट्रोल रूम के माध्यम से गैस सिलेंडर आपूर्ति की सतत निगरानी करें।
जिनमें प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक – शिवकुमार साहू और संजय पांडेय,
दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक – मनोज नायक और विकास कोरी
रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक – के. के. श्रीवास्तव और किशन चौरसिया











