नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को रहली पुलिस ने किया गिरफ्तार


थाना – रहली, जिला सागर
दिनांक : 13/03/2026

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को रहली पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला सागर के थाना रहली क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रहली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सतर्कता, गंभीरता एवं सक्रिय प्रयासों के चलते आरोपी को शीघ्र पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।
लगातार प्रयासों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रहली निरीक्षक सुनील शर्मा, उप निरीक्षक याकूब kirkittaa, प्रधान आरक्षक 19 विनोद विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक 265 अमित चौबे, प्रधान आरक्षक 849 जय रैकवार एवं आरक्षक 1514 सुरेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।
रहली पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने भी रहली पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की है।

Leave a Comment

Read More