
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने स्व. सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि, बैतूल पहुंचकर परिजनों से की भेंट
सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री स्व. सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विधायक श्री जैन बैतूल स्थित उनके निवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सहित शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक श्री जैन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
Post Views: 36











