
यूजीसी रोलबेक- भोपाल सम्मेलन के संबंध में बैठक
सागर/बंडा दिनांक 13 मार्च:
यूजीसी विनीयम 2026 के अनुसार केवल सामान्य वर्ग को स्वसिद्ध दोषी ठहराना एवं सवर्ण समाज के विरुद्ध खुलेआम पक्षपात के विरुद्ध 8 मार्च को दिल्ली में सनातन समाज एवं करणी सेना द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया है। अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख ना होने के कारण अब दिनांक 15 मार्च रविवार को कालियासोत मैदान भोपाल पर प्रदेश भर के सनातन समाज एवं सवर्ण समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा होंगे। सागर संभाग से अधिक संख्या में आंदोलनकारी पहुंचे इसके लिए एक बैठक पूर्व आईएएस डॉ हीरालाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर पीएस परिहार, ब्राह्मण संगठनों से शिव शंकर मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा बंडा, प्रफुल्ल दुबे, दिनकर तिवारी, अरुण कुमार दुबे, भुवनेश शर्मा, राजेश पाराशर, इंजीनियर विनोद सिंघई, क्षत्रीय महासभा से छतर सिंह, रणवीर सिंह आदि सम्मिलित हुए। सपाक्स के प्रवक्ता अरुण चौबे ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सागर में सनातन समाज एवं सवर्ण समाज के सभी संगठनों से अपील की जाए कि वो अपने समाज के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में भोपाल के 15 मार्च के आंदोलन में भाग लें। जब तक केंद्र सरकार यूजीसी विनियम वापस नहीं लेगी तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
इसके पश्चात बंडा पहुंचने पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ हीरालाल त्रिवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष इंजी. पीएस परिहार का स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत अग्निहोत्री, ब्राह्मण समाज के सुनील कुमार मिश्रा, करणी सेना से सतनाम सिंह एवं भोला सिंह, बजरंग दल से सोनू बजरंगी आदि पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया। जयनारायण तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सभी ने यूजीसी में नियम 2026 के वापस लेने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।
- अरुण चौबे प्रवक्ता सपाक्स
मो. 9425662365











