पुरानी रंजिश में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पत्थर और लोहे की रॉड से किया हमला

पुरानी रंजिश में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पत्थर और लोहे की रॉड से किया हमला

सागर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर-लेन बमोरी तिराहे के पास पुरानी रंजिश के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि करीब 10 लोगों ने मिलकर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घटना में मृतक का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप पांडेय (50) का आरोपियों के साथ पूर्व में हुए पंचायत चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को मृतक के बड़े भाई एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की।
इसकी जानकारी मिलने पर प्रदीप पांडेय मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और लोहे की रॉड तथा पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के बेटे रचित पांडेय को भी गंभीर चोटें आई हैं।
हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप पांडेय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी

Byte: प्रत्यक्षदर्शी

Leave a Comment

Read More