धर्म, संस्कृति, संस्कार व शिक्षा सशक्त समाज की आत्मा हैं -पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह

धर्म, संस्कृति, संस्कार व शिक्षा सशक्त समाज की आत्मा हैं -पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह

मां कर्मा देवी जयंती एवं साहू समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित किया

नसागर। शिक्षित परिवार सशक्त समाज के लिए आवश्यक है। धर्म, संस्कृति, संस्कार और शिक्षा समाज के आधार स्तंभ हैं। धर्म से निष्ठावान आ आती है, संस्कृति से स्वाभिमान आता है, संस्कार से चरित्र निर्माण होता है और शिक्षा समाज को सामर्थ्यवान बनाती है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मोतीनगर स्थित सरस्वती गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में साहू समाज की ओर से 7 बेटियों का विवाह कराया गया।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो समाज धर्म और संस्कृति से कटता है वह दिशाहीन हो जाता है। धर्म, संस्कृति, संस्कार समाज की आत्मा है। संस्कारों का दायित्व माता पिता पर ही होता है। संस्कार की पाठशाला मां के गर्भ से आरंभ हो जाती है। इसलिए माताओं को गर्भावस्था के दौरान रामायण, भागवत, कथ श्रवण, पूजन जैसे धार्मिक कार्यों में पृवत्त रहना चाहिए। तभी राम, कृष्ण, सीता, पार्वती जैसी संतानें जन्म लेती हैं।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह गौरव के क्षण हैं जब त्याग तपस्या भक्ति की प्रतीक माना कर्मा देवी की जयंती हम सभी श्रद्धा और उत्साह से मनाते हैं।मां कर्मा देवी से हमें प्रेरणा मिलती है कि भगवान सिर्फ 56 भोगों से ही प्रसन्न नहीं होते, भक्ति भाव से यदि खिचड़ी भी खिला दो तो भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वहीं है कि कोई गरीब भूखा न रहे जाए। भगवान के सामने तो 56भोग रखें हों पर मंदिर के द्वार पर बैठा गरीब भूखा हो। ज्यादा महत्व गरीब को सहारा देने का है तभी भगवान भी प्रसन्न हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में एकत्रित होते हैं तब समाज को आगे ले जाने पर विचार-विमर्श होता है। समाज में ऐसे लोग सम्मान के पात्र हैं जो अपना समय और पैसा देकर समाज की उन्नति में लगे होते हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां साहू समाज के गणमान्य सदस्य महेश साहू ने अपनी ओर से समाज की तीन बेटियों का विवाह कराया, अन्य गणमान्य जनों ने मिलकर इसी तरह 7 बेटियों के विवाह संपन्न कराए हैं। समाज की जो बेटियां आर्थिक रूप से कमजोर हैं समाज मिल कर उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाए, उनके लिए छात्रावास बनाए।

कार्यक्रम में महेश साहू, हुलासी राम साहु, गिरधारी लाल साहू, ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष साहू, शैलेंद्र साहू, सचिन साहू, राजू बत्रथी, राजाराम साहू, म हरेंद्र साहू, प्लान साहू, पार्षद अशोक चकिया, युवा अध्यक्ष संदीप साहू, संजय साहू, राकेश साहू, अर्पित साहू, मोहित साहू, अरुण चकिया, हर्ष, सतीष, परिवेश सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य परिवार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More