मेरा भाई कलेक्टर है मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। फर्जी कॉलेज संचालक

मेरा भाई कलेक्टर है मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। फर्जी कॉलेज संचालक।

एंकर – कुछ समय पहले सागर के सिविल लाइन मैं कालीचरण चौराहे के पास राधा रमन कॉलेज के नाम से कौशल विकास पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहे थे जिसमें बच्चों से 32-32 हजार रुपए लिए जा रहे थे, जब इसकी जानकारी बाल संरक्षण आयोग के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कॉलेज संचालक पर 420 के तहत मामला दर्ज करवाया था। ऐसा ही एक मामला और दोबारा से सामने आया है, सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक और फर्जी नर्सिंग कॉलेज का जिसमें बच्चों से 28000 रुपए लिए जाने की बात सामने आ रही है।

वीओ – मध्य प्रदेश के जिले में हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें आज नर्सिंग कॉलेज के छात्र पहुंचे और कलेक्टर महोदय के समक्ष आवेदन देकर बताया कि, हम लोगों ने रावतपुरा कॉलेज मेडिकल कॉलेज में 17 महीने पहले एडमिशन लिया था। एडमिशन के 2 दिन पहले हम लोगों के पास एक फोन आया जिसमें कहा गया कि, आपका एडमिशन सागर मेडिकल कॉलेज में हुआ है, आप अच्छे नंबरों से पास हुए हैं, अगर आप दो दिन में एडमिशन नहीं लेते तो आपका एडमिशन रद्द हो जाएगा फिर दोबारा से आपको किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा। इसके बाद हम लोगों ने एडमिशन ले लिया, जिसके बाद ना तो हम लोगों को किसी प्रकार की ट्रेनिंग दी गई है और ना ही कॉलेज में पढ़ाई करवाई जाती है। अन्यथा हर महीने केवल हम लोगों से फीस के पैसे मांगे जाते हैं, पैसे ना देने पर हम लोगों को धमकाया जाता है कि अगर पैसे जमा नहीं किया तो हमारे कॉलेज में मत आना, हम लोग अब तक आधे से ज्यादा फीस जमा कर चुके हैं जिसकी हम लोगों को रसीद भी नहीं दी गई है और जब कॉलेज के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि यह एक फर्जी कॉलेज है और इन कॉलेज संचालक के खिलाफ पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है। हम लोगों ने कालेज संचालक सरिता त्रिवेदी मैडम से जाकर फीस वापस मांगी तो उनका कहना था कि हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता मेरा भाई कलेक्टर है और गंदी-गंदी गालियां देकर हम लोगों को कॉलेज से भगा दिया और कॉलेज संचालक सरिता त्रिवेदी का कहना था कि अगर तुम लोगों ने कहीं शिकायत की तो तुम लोगों के ऊपर मामला बनवा देंगे और जेल में बंद कर देंगे।

Leave a Comment

Read More