
विश्वविद्यालय: वैदिक अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वैदिक अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित “इंडियन नॉलेज सिस्टम ओलंपियाड 2025” में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर की छात्रा शिखा त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक, एम.ए. (आईकेएस) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा देशना जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक तथा एम.ए. (आईकेएस) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र चन्द्रभान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया, जिससे विश्वविद्यालय एवं विभाग का गौरव बढ़ा। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर शुक्ला एवं सहायक आचार्य डॉ. आयुष गुप्ता तथा डॉ. शिवानी खरे ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित एवं उत्साहित किया।











