वैक्सीनेशन को अभियान बनाकर 100% वैक्सीनेशन कराए- एसडीएम अमन मिश्रा

वैक्सीनेशन को अभियान बनाकर 100% वैक्सीनेशन कराए- एसडीएम श्री मिश्रा

एसडीएम ने घर-घर जाकर किशोरियों एवं उनके परिजनों को किया जागरूक

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने ली बैठक

सागर 20 मार्च 2026
HPV वैक्सीनेशन को जन अभियान बनाकर 100% वैक्सीनेशन कराएं उक्त निर्देश एसडीएम  अमन मिश्रा ने सागर विकासखंड के प्राचार्य की बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिए। कलेक्टर  संदीप जी आर द्वारा HPV वैक्सीनेशन अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त एसडीएम को बैठक लेने हेतु निर्देश दिए थे इसी परिपेक्ष्य में एसडीएम  अमन मिश्रा प्रदार्थों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक संचालक  एम के चढ़ार, बीआरसी  अनिरुद्ध डिम्हा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मयंक नेमा, डॉक्टर विपिन खटीक, डॉक्टर सुनील जैन सहित संकुल प्राचार्य प्राचार्य जन शिक्षक मौजूद थे।

एसडीएम  अमन मिश्रा ने कहा कि सभी संकुल आचार्य एवं विद्यालयों के प्राचार्य विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सूची बनाकर उनके अभिभावकों से चर्चा करें एवं विद्यालय में बुलाकर उनको HPV वैक्सीन के संबंध में विस्तार से जानकारी दें एवं जागरूक करें एवं उनकी 14 एवं 15 वर्ष की किशोरियों को वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय शत प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं कराएगा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय के प्राचार्य शनिवार, रविवार, सोमवार को विशेष आयोजन करें एवं शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने सभी प्राचार्य से व्यक्तिगत संवाद भी किया और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की एवं उनका निराकरण भी किया।

एसडीएम  अमन मिश्रा ने बैठक के पश्चात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ 14- 15 वर्ष की किशोरियों के घर जाकर उनके अभिभावकों से संपर्क किया एवं वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया एवं उनके सवालों के जवाब भी दिए इस अवसर पर डॉ विपिन खटीक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More