
कलेक्टर की अपील
जिलेवासी गर्मी के मौसम में अपने-अपने क्षेत्र में प्याऊ शुरू करें
स्वयं सेवी संस्थाएं सार्वजनिक स्थानों पर विभाग प्रमुख कार्यालय में प्याऊ शुरू करे
सागर 21 मार्च 2026
कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थान कार्यालय में गर्मी को देखते हुए प्याऊ शुरू करें जिससे कि जिले वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ विभाग प्रमुख भी आगे आए और सार्वजनिक स्थानों के साथ अपने-अपने विभाग में मिट्टी की घड़े रखकर प्याऊ शुरू करें।
कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त जिलेवासियों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील की है कि वह रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी को देखते हुए प्याऊ शुरू करें। उन्होंने कहा कि दूर दराज से आने वाले व्यक्तियों के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके इसके लिए रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित अन्य स्थान पर शुद्ध पेयजल की आवश्यकता होती है इसके लिए मिट्टी के घड़े का उपयोग करें और प्रयोग शुरू करें। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों से भी कहा कि अपने-अपने कार्यालय के बहार मिट्टी के घड़े का उपयोग करें और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए।










