विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निगमाध्यक्ष, निगमायुक्त एवं पार्षदों की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निगमाध्यक्ष, निगमायुक्त एवं पार्षदों की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली
मुख्यमंत्री विशेष निधि से हुए निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए
सागर। विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, पार्षदों एवं निगम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठककर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री विशेष निधी से किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि शहर के नागरिकों को सामाजिक,
सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मंगल भवन का निर्माण कराया गया है, इन कार्यों में करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित इंजीनियर को सख्त निर्देश दिए ।
बैठक में जानकारी दी गई कि शहर में दो भव्य ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, इनमें से एक ऑडिटोरियम का निर्माण तिली चौराहा पर तेजी से प्रगति पर है, जबकि दूसरे ऑडिटोरियम के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर बैठक में चर्चा की गई।

बैठक में विधायक  जैन ने बताया कि शहर में 6 मिनी ऑडिटोरियम एवं खेल मैदानों की स्वीकृति मिल चुकी है। इनके निर्माण के लिए भी स्थान चयन पर पार्षदों से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा शहर में तीन स्थानों पर राहतगढ़ बस स्टैंड रेलवे फाटक, भूतेश्वर मंदिर रेलवे लाइन एवं खेल परिसर से सिटी स्टेडियम तक फुटओवर ब्रिज निर्माण कराने तथा रेलवे विभाग से स्वीकृति प्राप्त करने हेतु पत्र भेजने तथाशुक्रवारी-शनीचरी वार्ड में नंदकिशोर होटल से खिन्नी के पेड़ तक सड़क निर्माण एवं सड़कों की मरम्मत कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। विधायक जैन ने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों की पेंशन बंद है, उनकी केवाईसी कराकर समस्या का समाधान किया जाए। इसके लिए जोन स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं।
विवाह प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं के निराकरण पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में धर्मेंद्र खटीक, अनूप उर्मिल, शैलेंद्र ठाकुर, रुपेश यादव,जिनेश साहू, नरेश यादव, नरेश धानक, बबलू कमानी, पराग बजाज, रीतेश तिवारी, मनोज चौरसिया, राधेश्याम सोनी, वैदेही पुरोहित, नीलोफर चमन अंसारी, कैलाश हसानी, रूबी कृष्णकुमार पटेल, देवेंद्र अहिरवार, विशाल खटीक, उपायुक्त एस.एस. बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान,प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, आयुष शुक्ला, संयम चतुर्वेदी, महादेव सोनी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More