
आंगनबाड़ी केंद्र में विद्यारंभ समारोह आयोजित, बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास सागर शहरी क्रमांक-2 अंतर्गत संत रविदास वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 37 में विद्यारंभ समारोह संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर विद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती वसुंधरा कुलस्ते, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सोनम शर्मा एवं सहायिका अंजली सहित केंद्र में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने और अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया











