कलेक्टर कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश: जमीन पर कब्जा करने से था परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही थी सुनवाई

कलेक्टर कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश: जमीन पर कब्जा करने से था परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही थी सुनवाई

सागर के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ा और हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। समझाइश देकर उसे शांत कराया गया। वह अपनी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचा था। लेकिन सुनवाई नहीं होने से उसने आत्मदाह करने की कोशिश की। मोनू अहिरवार निवासी ग्राम सिगदोनी बंडा ने बताया कि पिता बूठे अहिरवार को शासन से पट्‌टे की जमीन खसरा क्रमांक 91 रकबा 1.50 हैक्टेयर आवंटित हुई थी। लेकिन उक्त जमीन पर सचिव राजवीर सिंह ने कब्जा कर लिया था। वह फसल नहीं काटने दे रहे है। मामले की शिकायत लेकर स्थानीय स्तर से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मोनू ने प्रशासन से जमीन से कब्जा हटवाने और वापस दिलाने की मांग की है। मामले में प्रशासन ने बंडा विकासखंड के तहसीलदार और पटवारी से बात कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।

Leave a Comment

Read More