बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की टीम ने किया दो मरीजों में कॉर्निया प्रत्यारोपण, दृष्टि लौटाने में मिली सफलता

कुछ दिन पूर्व हुए नेत्रदान के बाद दाता से प्राप्त कॉर्निया का सफलतापूर्वक दो मरीजों में प्रत्यारोपण किया गया। इनमें से एक तीस वर्षीय महिला जो गुना की निवासी है जिन्होंने 5 वर्ष की आयु में दोनों आँखों में कॉर्नियल अपारदर्शिता (corneal opacity) के कारण अपनी दृष्टि खो दी थी।दूसरे मरीज बंदरी निवासी एक पैतालीस वर्षी पुरुष है , जिनका 3 वर्ष पूर्व अंबाला में कॉर्नियल प्रत्यारोपण हुआ था, परंतु वर्तमान में वे ग्राफ्ट फेल्योर के साथ प्रस्तुत हुए थे।
इस शल्य चिकित्सा टीम में डॉ. प्रवीण खरे (विभागाध्यक्ष), डॉ. सारिका चौहान तथा स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स—डॉ. इतिशा घिया, डॉ. आयुषी मोदी एवं डॉ. शिवानी लांबोरिया शामिल थे।मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ पीएस ठाकुर ने इस सफल उपचार के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave a Comment

Read More