मैदान से निकलती है सफलता की असली राह – अविराज सिंह

मैदान से निकलती है सफलता की असली राह – अविराज सिंह

बांदरी। बांदरी क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त साधन है। स्टेडियम, बांदरी में आयोजित इस मुकाबले में बाजार इलेवन बांदरी और केबीडी हीरो बांदरी के बीच रोमांचक मैच खेला गया, और बाजार इलेवन ने 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैदान में किया गया संघर्ष ही जीवन में सफलता की नींव रखता है।

अविराज सिंह ने कहा कि मालथौन क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्होंने यह अनुभव किया कि ग्रामीण अंचलों में खेलों के प्रति युवाओं का बढ़ता उत्साह एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि किला प्रांगण मालथौन में श्री महाकाली माता जी मंदिर में दर्शन एवं पूजन कर 56 भोग अर्पित करना आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव था। उन्होंने कहा कि जीवन में आध्यात्म और अनुशासन का संतुलन ही व्यक्ति को सशक्त बनाता है और यही संतुलन युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाता है।

अविराज सिंह ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे युवा अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जहां औसत आयु लगभग 28 वर्ष है। उन्होंने कहा कि युवा काल अमृत काल है और इस समय किया गया परिश्रम ही भविष्य को उज्ज्वल बनाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समय का सदुपयोग करें, अनुशासन को अपनाएं और आलस्य से दूर रहें, क्योंकि यही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि जो युवा आज मेहनत करता है, वही कल ऊंचाइयों को छूता है।

उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना, नेतृत्व और धैर्य का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जहां एक गेंद पूरा मैच बदल सकती है, ठीक उसी प्रकार जीवन में भी परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन हमें अंतिम क्षण तक प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे और गलत संगति से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि जो युवा मैदान से जुड़ा रहता है, वह जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को डिजिटल दुनिया से बाहर निकलकर मैदान की चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि यही ऊर्जा और खेल भावना भविष्य के भारत की ताकत बनेगी। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा कि बाधाएं चाहे कितनी भी आएं, यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता निश्चित है और हमें कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में विश्वनाथ सिंह (न.प. अध्यक्ष), अनिल पाराशर (मंडल अध्याय बांदरी), लक्ष्मीकांत महौतिया, दुरग सिंह, सुरेन्द्र सिंह (पार्षद), काशीराम झा, राजकुमार अहिरवार, विजय राजपूत, अवधेश ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, सौरभ मोदी, राशिद खान, रामू पटेल (पार्षद), सचिन साहू, प्रिंस यादव, राजेन्द्र मुड़िया, राघवेन्द्र पाली, सौरभा ठाकुर, संस्कार मडौतिया, सचिन आदिवासी, शुभम यादव एवं बलवान लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More