विश्वविद्यालय में पहल: विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था

विश्वविद्यालय में पहल: विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था
सागर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के डॉ. अंबेडकर चेयर अंतर्गत शिक्षा शास्त्र विभाग के बीएड (अर्थशास्त्र) विद्यार्थियों ने सराहनीय पहल की है। विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी की व्यवस्था की।
इस दौरान छात्रों ने न केवल विभिन्न स्थानों पर पानी के पात्र रखे, बल्कि प्रतिदिन इन बर्तनों में पानी भरने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर चेयर के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में यह सामाजिक जागरूकता गतिविधि संपन्न हुई।
कार्यक्रम में छात्र कृष्ण गोपाल मालवीय, रचना, अंजनी जैन, सोनिया, जितेश अहिरवार सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।

Leave a Comment

Read More