सुभाषनगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

सुभाषनगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

सागर।सुभाषनगर वार्ड स्थित श्री लवकुश महादेव समिति द्वारा आयोजित “श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” एवं लवकुश महादेव मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों ने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सदाचार और नैतिकता का मार्ग दिखाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी भाईचारा एवं समरसता बढ़ती है।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम सुगमता से आयोजित किए जा सकेंगे। विधायक जैन ने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी अपने संबोधन में आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, चेतराम अहिरवार, कन्हई पटेल, नितिन सोनी, देवेंद्र अहिरवार,नीलेश अहिरवार,कृष्ण कुमार पटेल,रीतेश पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More