
युवा नेतृत्व की गरिमा: रिशांक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर दी बधाई, प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए जताया आभार
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से बधाईयों का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि रिशांक तिवारी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान रिशांक तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और आमजन के हितों को केंद्र में रखकर लिए जा रहे निर्णय निश्चित ही प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
रिशांक तिवारी ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर पर रिशांक तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और युवाओं को समाजहित में आगे बढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
यह मुलाकात न केवल औपचारिक रही बल्कि इसमें प्रदेश के समग्र विकास और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई जिससे एक सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा का संचार हुआ।











