
डॉ.अम्बेडकर जयंती पर”रन फॉर अम्बेडकर,रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन” मैराथन 12 अप्रेल को नई दिल्ली में।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बैठक में शामिल होकर आवश्यक सुझाव दिए।
भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,लोक सभा मे नेता विपक्ष राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 12 अप्रैल 2025 को “रन फॉर अम्बेडकर,रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन” मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।मैराथन की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र पाल गौतम की अध्यक्षता में देश भर के विभिन्न प्रदेशों के अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की आवश्यक बैठक का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय 24 अक्टूबर रोड नई दिल्ली में किया गया।उक्त बैठक में मध्य प्रदेश से पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस अनु. जाति विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने शामिल होकर मैराथन के सफलतम व प्रभावी रूप से संपन्न कराए जाने को लेकर आवश्यक सुझाव देते हुये कहा कि यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं,बल्कि संविधान,समानता और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मैराथन सामाजिक परिवर्तन मैराथन के नाम से याद की जाएगी।बैठक में आयोजन की रूपरेखा,व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई तथा इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ शामिल होने का आव्हान किया गया।बैठक में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए कांग्रेस अनु. जाति विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारी गण, प्रदेश अध्यक्ष गण आदि मौजूद थे।











