
गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा जनता के साथ खड़ी है कांग्रेस
सागर/मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार गैस की किल्लत को लेकर अब जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया
सभी कांग्रेसी जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के साथ एकत्रित होकर पीली कोटी के पास इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नरेंद्रर भी गायब सिलेंडर भी गायब के नारे लगाए
और खाली सिलेंडर हाथ में एवं सिर पर रखकर प्रदर्शन किया
जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि संघर्ष खाड़ी देशों में हो रहा है और परेशान भारत की जनता को होना पड़ रहा है भारत की जनता जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है लाइन से भारी नहीं निकल पा रही है हर बार केंद्र सरकार उन्हें कतार में खड़ा कर देती है केंद्र सरकार को एप्सटीन का यार बताते हुए महेश जाटव ने कहा एलपीजी गैस में जहां पहले दामों में युद्ध स्तर पर बढ़ोतरी की गई वहीं लोगों की जहां सब्सिडी कम की गई आज वहीं अन्य देश में लड़ाई चल रही है और संकट भारत में उत्पन्न हो गया है पूरे देश में एलपीजी की किल्लत है लोगों के नंबर आने के बाद भी सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही है
विशेष रूप से पधारे कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा सरकार ईंधन प्रबंधन में और कालाबाजारी रोकने में नाकाम रही नागरिकों को घरेलू आपूर्ति करने में भी असमर्थ रही वहीं घरेलू सिलेंडर और कामर्शियल सिलेंडरों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं स्थानीय प्रशासन गैस की कालाबाजारी रोकने में भी असफल है
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि वहीं ऑटो चालकों को भी एलपीजी गैस नहीं मिलने के कारण घंटों लाइन में लगे होने पर उनकी मजदूरी का नुकसान हो रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में जनता वनवास जैसा जीवन व्यतीत कर रही है वनवास काट रही है कब सरकार बदलेगी और लोगों के अच्छे दिन आएंगे कब लोगों को लाइन से मुक्ति मिलेगी
कलेक्ट्रेट पर हुए विरोध प्रदर्शन में ,मुकुल पुरोहित, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सुरेंद्र सुहाने ,जगदीश यादव, रामकुमार पचौरी,रमाकांत यादव, नरेंद्र मिश्रा प्रशांत समैया,,हेमराज रजक,वीरेंद्र राजे, राहुल चौबे, सागर साहू, जितेंद्र चौधरी,कमलेश तिवारी, राकेश राय,महेश अहिरवार, निलेश अहिरवार, दीनदयाल तिवारी,नारायण विश्वकर्मा, लीलाधर सूर्यवंशी, रोहित मांडले ,चक्रेश सिंघई ,प्रशांत समैया,आनंद हैला, हीरालाल चौधरी,आनंद अहिरवार, समीर खान मीना पटेल,रिचा सिंह,पवन पटैल,किरण लता सोनी,रेखा सोनी वसीम खान, ज्योति मलैया,जाहिद ठेकेदार, गंगा राम अहिरवार, दीपक कुर्मी,चक्रेश रोहित, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,कलीम भाईजान,रसीद राइन, दुलीचंद सकवार, बृजेंद्र नगरिया बाबू मछंदर,अरविंद नागवानी,पप्पू गोस्वामी, आहट बोहरा फिरदौस कुरैशी, शहवाज कुरैशी,अभिषेक पाठक, अरबाज लंबरदार,तज्जु भाई जान, सुनील पाहवा, अनिल दक्ष गीता कुशवाहा अस्मत खान उमेश चौधरी, गोपाल प्रजापति, संजय मोंटी यादव अकिल सिद्दीकी, अबरार सौदागर, डॉ दिनेश पटेरिया श्रीकांत रैकवार नीरज चौरसिया सुरेश रैकवार निलेश चौधरी प्राण सिंह लोधी, राजेश उपाध्याय, पंकज सिंघई, मयंक ठक्कर ,संजय रैकवार, टीकाराम दीवान सुल्तान कुरेशी, उमेश यादव गोपी यादव दुष्यंत जाटव नारायण विश्वकर्मा शोएब कुरैशी ,गगन जैन, दानिश तिवारी ,अरविंद सिंह ठाकुर प्रियंक बहेरिया, एडवोकेट रजनी ठाकुर,
दानिश तिवारी , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन तपती दोपहर में मौजूद थे इसके पूर्व भी कांग्रेस शहर की सड़कों पर खाली सिलेंडर लेकर विरोध जता चुकी है लेकिन सरकार नहीं चेत रही है











