
महावीर जयंती पर शोभा यात्रा का कांग्रेस ने किया स्वागत
महावीर जयंती पर शहर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका कांग्रेस परिवार ने राजीव गांधी भवन,जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस जनो ने शोभा यात्रा में शामिल जैन समाज के अनुयायियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ओर विमान में विराजित भगवान महावीर की पूजा अर्चना की गई।
स्वागतकर्ताओं में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र मोहसा,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,प्रदेश महासचिव विजय साहू,आशीष ज्योतिषी,पंकज सिंघई,राकेश जैन,अभिषेक शाह,प्रवीण यादव,रवि जैन आदि उपस्थित रहे
Post Views: 6











