लुटेरी दुल्हन? छतरपुर में महिला ने खाली किया घर, पति बोला- 12 लाख का चूना लगा गई

लुटेरी दुल्हन? छतरपुर में महिला ने खाली किया घर, पति बोला- 12 लाख का चूना लगा गई

एकंर -छतरपुर के नौगांव से एक 26 वर्षीय महिला केई सोना चांदी सहित कैश लेकर भाग गई,महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह घर से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकद लेकर चली गई है। साथ ही उसने प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई है।
वार्ड नंबर 17 निवासी नंदकिशोर प्रजापति ने बताया कि उसका विवाह करीब 2 वर्ष पूर्व रानी प्रजापति से हुआ था। वह स्थानीय बुक डिपो पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। घटना के दिन वह अपनी दुकान पर गया हुआ था, जबकि उसकी मां गांव गई हुई थी। इसी दौरान उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई।,परिजनों ने पहले मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश की तथा रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नंदकिशोर प्रजापति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की आशंका भी व्यक्त की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही

Leave a Comment

Read More