सागर ITI में आदेशों की अनदेखी! महावीर जयंती की छुट्टी पर भी स्टाफ और छात्रों को बुलाने के निर्देश

सागर ITI में आदेशों की अनदेखी! महावीर जयंती की छुट्टी पर भी स्टाफ और छात्रों को बुलाने के निर्देश
सागर (मध्य प्रदेश):
राज्य शासन और कलेक्टर द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद सागर स्थित शासकीय आईटीआई में प्राचार्य द्वारा अलग ही आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने एक निर्देश जारी करते हुए सभी स्टाफ को 30 मार्च 2026 को कॉलेज में उपस्थित रहने के लिए कहा है। साथ ही छात्रों को भी अनिवार्य रूप से बुलाने और उनकी संबंधित QP (Qualification Pack) में in और out के साथ उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि:
“आज VC में दिए गए निर्देश अनुसार अधिक से अधिक बैच के ट्रांच सबमिट करना सुनिश्चित किया जाए। इसी उद्देश्य से सभी ITI स्टाफ कॉलेज में उपस्थित रहेगा एवं सभी बच्चों को उपस्थित होने के लिए आदेशित करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।”
इसके साथ ही प्रशिक्षण अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे अपने-अपने छात्रों को कॉलेज बुलाकर उनकी उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें।
उठते सवाल:
जब राज्य शासन और कलेक्टर ने अवकाश घोषित किया है, तो क्या संस्थान स्तर पर उसे नजरअंदाज किया जा सकता है?
क्या छात्रों और स्टाफ को छुट्टी के दिन बुलाना नियमों के खिलाफ नहीं है?
क्या “ट्रांच सबमिशन” के दबाव में नियमों की अनदेखी की जा रही है?
इस पूरे मामले को लेकर अब कर्मचारियों और छात्रों में असंतोष देखा जा रहा है। यदि शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचती है, तो जांच की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment

Read More