
मकरोनिया के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से की भेंट,जिला अध्यक्ष बोलें नवनियुक्त एल्डरमैन नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
सागर। मकरोनिया नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैन श्रीमती सुधा शर्मा, नरेंद्र रोहित, गोकुल ठाकुर, अमित सिंह, केदार शर्मा एवं मुकेश यादव ने संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन गणों को नई जिम्मेदारी के लिए मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने का कार्य करती है। संगठन के प्रति समर्पण, सेवा भावना और जनहित के कार्यों के माध्यम से सभी नवनियुक्त एल्डरमैन नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि मकरोनिया नगर पालिका परिषद में सभी नवनियुक्त एल्डरमैन भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन गणों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











