सागर में प्रवेश उत्सव की धूम, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बच्चों का किया स्वागत

मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी स्कूलों में 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रवेश कराया गया और उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और विद्यालय से जोड़ना है।
इसी क्रम में सागर स्थित संदीपनी विद्यालय में भी प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को किताबें और यूनिफॉर्म वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पूरे आयोजन को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया, जिसमें शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वाइट — गोविंद सिंह राजपूत
मंत्री मध्यप्रदेश सरकार

Leave a Comment

Read More