राष्ट्रीय स्तरीय जश्न ए कव्वाली प्रतियोगिता में डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय का दबदबा रहा कायम

राष्ट्रीय स्तरीय जश्न ए कव्वाली प्रतियोगिता में डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय का दबदबा रहा कायम

सागर। 8वें एआईयू अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे भारत से आए हुए विश्वविद्यालयों में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने लगातार 8वे वर्षों में इस बार पुनः स्थान प्राप्त किया और जिसमे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ अवधेश प्रताप सिंह तोमर के साथ स्तुति खम्परिया के नेतृत्व में प्रतिभागी हिमांश खरारे, अभिरुद्र तिवारी, विधान चौबे, गोविंद अंश तिवारी, नीलम मिश्रा, विकास सिंह, शुभम कुशवाह, शुलभ विश्वकर्मा, मोहित चतुर्वेदी, मनीष विश्वकर्मा, तबले की शानदार संगत शोधार्थी श्री गगन राज ने शानदार प्रस्तुति दी। ढोलक पर अरविंद सेन रहे। कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर, कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, डोसा प्रो. डी.के. नेमा, सांस्कृतिक परिषद् समन्वयक डॉ. राकेश सोनी, विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक अहिरवार, सहायक प्राध्यापक डॉ. राहुल स्वर्णकार ने सभी को बधाई दी। प्रतियोगिता मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद में 1-2 अप्रैल को आयोजित हुई। लगातार 8 सालों से विश्वविद्यालय की टीम स्थान प्राप्त कर रही है।

Leave a Comment

Read More