
आकर्षक विद्युत सजावट और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा भाजपा कार्यालय
पार्टी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया भव्य दीपोत्सव
जिला अध्यक्ष,विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर ने दी सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
सागर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संभागीय भाजपा कार्यालय को रंग-रोगन,आकर्षक विद्युत सजावट,रंगोली और पुष्पमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत , महापौर संगीता तिवारी स्थापना दिवस कार्यक्रम संचालन टोली जिला संयोजक चैन सिंह ठाकुर सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया,यश अग्रवाल, संध्या भार्गव,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा हरिराम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया।
इस अवसर पर कार्यालय परिसर में जमकर आतिशबाजी भी की गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का उद्घोष किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष श्याम ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर और कार्यस्थल पर पार्टी ध्वज लगाएं तथा अपने-अपने बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं व जिले वासियों को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद 47 ध्वजों के साथ पार्टी कार्यालय से संविधान चौक तक तथा वहां से पुनः भाजपा कार्यालय तक भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 17 जिलों में जिला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना जाएगा।
दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी











