कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.बाबू जगजीवन रामजी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.बाबू जगजीवन रामजी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन।

कांग्रेस अजा.विभाग के नव नियुक्त अध्यक्षों ने डॉ. अम्बेडकर व डॉ गौर की प्रतिमा पर किया माल्यर्पण।

सागर में महार रेजीमेंट की स्थापना स्व. बाबू जी की देन ………सुरेन्द्र चौधरी

सागर / स्वन्त्रता संग्राम सेनानी,देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.बाबू जगजीवनराम जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा,पूर्व विधायक सुनील जैन,भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व शक्ति अभियान प्रभारी सुश्री सदफ खान की मुख्य उपस्थिति में पूरी श्रृद्धा और गरिमा के साथ भगवान गंज वार्ड में किया गया।पुष्पांजलि कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व.बाबू जगजीवन रामजी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्व.बाबू जगजीवन रामजी का देश के स्वतंत्रता संग्राम व देश की आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि सागर का स्व.बाबू जी से गहरा नाता इस लिये है क्योंकि सागर में महार रेजीमेंट की स्थापना स्व.बाबू जगजीवन रामजी की ही देन है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि बाबू जगजीवन रामजी ने श्रमिको के हितो में श्रम सुधार संबंधी महत्वपूर्ण कानून पास कराते हुये उन्हें लागू कराया।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि स्व.बाबू जी ने पहले श्रम मंत्री के रूप में औद्योगिक श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी कानून बनाए साथ ही दलितों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए ‘अखिल भारतीय डिप्रेस्ड क्लासेज लीग’ की स्थापना की।भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व शक्ति अभियान प्रभारी सुश्री सदफ खान ने कहा कि बाबू जगजीवन रामजी भारतीय संविधान सभा के एक प्रमुख सदस्य और महान स्वतंत्रता सेनानी थे,वे सलाहकार समिति और अल्पसंख्यक अधिकार उप-समिति जैसी महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य थे।पुष्पांजलि कार्यक्रम उपरांत कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक परिहार और शहर अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी ने कांग्रेसजनों के साथ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महान शिक्षाविद डॉक्टर सर हरि सिंह गौर की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण कर वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया।पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय रवि उमाहिया,वीरेन्द्र राजे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,पूर्व पार्षद राकेश राय,सेवादल नेता विजय साहू,पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष प्रमिला सिंह राजपूत,जनपद सदस्य मनोहर पाराशर,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसे, पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा, युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू,नगर कांग्रेस नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सोनी,युवा कांग्रेस रहली विधानसभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,युवा कांग्रेस सुरखी विधान सभा अध्यक्ष प्रणव सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस खुरई विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी, विवेक मिश्रा,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित,महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा कमल चौधरी,मनोज राय,अब्बास हुसैन,डॉ किरण लता सोनी,अर्चना कन्नौजिया,समीर मकरानी,राहुल कुशवाहा, समीर खान,आनंद सोनी,पवन यादव, राजेश श्रीवास,राम बहादुर कुर्मी,सत्यम सिंह,खुशाल यादव,कमल चौधरी, दुर्गेश अहिरवार,रितेश रोहित,विक्रम सिंह यादव, शिवम तिवारी,मोहसिन खान,सुरेश पंजवानी,दुष्यंत सिंह,सुनील अहिरवार, अजय बमदेले,पवन जाटव,कन्नू कोरी, उमेश ठेकेदार,सत्यम रोहित,रोहित लारिया आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More