जिला पंजीयक बोली मेरे खिलाफ किया जा रहा षडयंत्र, मेरी छवि धूमिल करने का किया जा रहा प्रयास

जिला पंजीयक बोली मेरे खिलाफ किया जा रहा षडयंत्र, मेरी छवि धूमिल करने का किया जा रहा प्रयास

जिला पंजीयक द्वारा प्रजापति फ़ेमली के ख़िलाफ़ करोड़ो की रिकवरी निकालने के उपरांत मयंक प्रजापति द्वारा दुर्भावना बश जिला पंजीयक की छवि ख़राब करने की कोशिश ..

सागर। जिला पंजीयक निधि जैन ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए सुनियोजित तरीके से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
निधि जैन का कहना है कि उन्होंने विभाग में कार्यवाही करते हुए करोड़ों रुपये की रिकवरी निकाली है। इसी कार्रवाई से नाराज होकर प्रजापति एंड संस द्वारा उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत काम कर रही हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता में उनकी कोई भूमिका नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने पर सभी आरोप बेबुनियाद साबित होंगे।
जिला पंजीयक ने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Leave a Comment

Read More