
बिलहरा मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को दिया गया वैचारिक व संगठनात्मक प्रशिक्षण
भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शिविर आयोजित, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया दीप प्रज्वलित
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बताईं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी के इतिहास पर किया मार्गदर्शन
सागर दिनांक 4 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बिलहरा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 3 और 4 अप्रैल को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और विचारधारा से मजबूत बना है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत और जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूती मिलती है। इस माध्यम से नए कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा एवं उन्हें अनुशासन सीखने को मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रशिक्षण सत्र में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसने देश की राजनीति में सेवा और सुशासन की नई परंपरा स्थापित की है।
प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे आगमन, पंजीयन एवं चाय-नाश्ते के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा का इतिहास और उद्भव, कार्य विस्तार, व्यक्तित्व विकास, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी के माध्यम से संगठन की भूमिका तथा काम की पद्धति और समाज में संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इन सत्रों में जिला एवं प्रदेश स्तर के अनुभवी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुनिश्चित करना है।
शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः जागरण, योग एवं प्रार्थना के साथ हुई। इसके पश्चात जल्पान के बाद समापन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती मिलती है और संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं निर्धारित सत्र प्रभारियों द्वारा संगठन, कार्यपद्धति, सरकार की योजनाओं तथा कार्यकर्ता की भूमिका जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रशिक्षण महाभियान में मुख्य रूप से वक्ता के रूप में सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार जी पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुखदेव मिश्रा इसके साथ ही बूथ प्रबंधन मन की बात में मुख्य वक्ता संभागीय प्रभारी डॉ वीरेंद्र पाठक जी आईटी सोशल मीडिया एवं एआई के साथ नमो एप्प आदि विषय पर वक्ता के रूप में बालकिशन सोनी जिला संयोजक आईटी विभाग, वर्ग प्रभारी मनीष गुरु, मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चढार राधा नामदेव, सुनीता चौरसिया, वीरेंद्र तंतबाय, गौरव गर्ग,मनीष गर्ग हीरालाल पेंटर,पार्षद प्रेम सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।











