
अवैध सागौन लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुख्य वन संरक्षक सागर एवं डीएफओ दक्षिण सागर, एसडीओ देवरी के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र गौरझामर की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की गई।
हाईवे गौरझामर के पास संदेह के आधार पर वाहन क्रमांक MP 20 GB 5320 को अल सुबह रोका गया। वाहन चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, लेकिन वनरक्षक नीतेश सूरज एवं वाहन चालक पंकज ने साहसिकता दिखाते हुए सरकारी वाहन को सामने लगाकर उसे रोक लिया और मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा:
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 31 नग सागौन लकड़ी बरामद हुई
कुल मात्रा: 2.252 घनमीटर
अनुमानित कीमत: ₹1,28,092
आरोपी की पहचान:
संदीप, निवासी रानीपुरा सिलवानी
आरोपी ने बताया कि सागौन की लकड़ी सिलवानी के पास जंगल से चोरी कर बरकोटी होते हुए रेहली ले जाई जा रही थी
उसके दो साथी हासिल और मसूद, निवासी खान बरेली सिलवानी, बाइक से मौके से फरार हो गए
⚖️ कार्रवाई: वन विभाग ने अवैध कटाई एवं परिवहन के मामले में आरोपी को पकड़कर रेंज कैंपस लाया, जहां प्रकरण क्रमांक 1997/13 के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही वाहन सहित वनोपज को जप्त कर लिया गया है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।











