
डी.जे वाहन पलटने से नाबालिक की हुईं दुखद मौत का मामला।
कांग्रेसजन पहुंचे पीड़ित परिजनों के बीच।
पीड़ितों को ढांढस बंधाकर,शोक संवेदनाए व्यक्त की।
पीड़ितों को तत्काल आर्थिक व रोजगार सहायता दी जावें……… सुरेन्द्र चौधरी
सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया क्षेत्र में विगत 2 अप्रैल को डी. जे वाहन पलटने से मकरोनिया कृष्णा नगर निवासी नाबालिक स्व.आर्यन कोरी की हुई दुखद मौत के पीड़ित परिजनों के बीच मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर दुखद घटना पर गहरा शोक व संवेदनाए व्यक्त कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तारित जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस दुख भरी घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी रहेगी।पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने नाबालिक आर्यन कोरी की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि डीजे वाहन पलटने की घटना की निष्पक्ष व विभिन्न पहलुओं की सूक्ष्म जांच की जाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जावे तथा प्रशासन की द्वारा पीड़ितों को दिए गए आश्वासन अनुसार पीड़ित परिजनों को आर्थिक व रोजगार सहायता तत्काल मुहैया कराई जावे।इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष अरविन्द बंटी पंथी,मोतीलाल कुर्मी, बिहारी कुर्मी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष साहित्य पांडे,इंजी. सत्यम सिंह,अजय राठौर,बिहारी पटेल, शैलेश यादव आदि मौजूद थे।











