नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात: क्षेत्र के बड़े विकास कार्यों और सिंचाई परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का किया अनुरोध

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात: क्षेत्र के बड़े विकास कार्यों और सिंचाई परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का किया अनुरोध
भोपाल/07.04.2026: नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और किसानों की सिंचाई समस्याओं के स्थायी निराकरण हेतु विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने नरयावली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के क्रियान्वयन सहित सिंचाई और सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा के क्रियान्वयन का किया अनुरोध
विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री को उनकी घोषणा का स्मरण कराते हुए आग्रह किया कि सागर में ‘गौरव दिवस’ (23 दिसंबर 2024) के अवसर पर ग्राम पंचायत नरयावली को नगर पंचायत बनाने की जो घोषणा की गई थी, उसे शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाए। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और शहरी बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।

कड़ान सिंचाई परियोजना: डूब प्रभावित किसानों की सुरक्षा और पुनरीक्षित बजट
विधायक लारिया ने कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पथरिया हाट की सुरक्षा वर्तमान में गाइड बंड और पंपिंग प्रणाली से वर्षा जल निकासी संभव नहीं लग रही है, जिससे ग्राम पथरिया हाट के जलमग्न होने का खतरा है।
अधिग्रहण का प्रस्ताव: ग्रामीणों के विरोध और सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित भूमि के अधिग्रहण और 254.36 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति की मांग की गई है।
इससे न केवल 52 गांवों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा, बल्कि पूर्व में खर्च किए गए 385.79 करोड़ रुपये का निवेश भी सार्थक होगा।

लघु सिंचाई योजनाओं का जाल बिछेगा
क्षेत्र में जल संवर्धन के लिए विधायक श्री लारिया ने नई योजनाओं की स्वीकृति और लंबित कार्यों के बजट का प्रस्ताव रखा।

नई स्वीकृति: तोड़ा गौतमिया में तालाब निर्माण और गढ़ौली सेवारा टैंक निर्माण।

पुनरीक्षित स्वीकृति: करिया पाठा वियर (324.70 लाख) और पिपरिया जसराज जलाशय (1680.76 लाख)।

मजबूतीकरण: घुरेटा वियर योजना और रतौना जलाशय का जीर्णोद्धार।

यातायात सुगम बनाने के लिए ‘फोरलेन’ सड़क का प्रस्ताव
यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए सीआरएफ (CRF) मद से दो प्रमुख मार्गों के निर्माण की मांग की गई।
बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक 24 किमी फोरलेन निर्माण एवं खुरई मार्ग एन.एच.-14 से नगना ढोंगा-बरोदिया सड़क मार्ग की स्वीकृति।

इस दौरान विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री जी से प्रदेश के कार्यरत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के नियम पर पुनर्विचार का आग्रह किया। शिक्षक संघ के ज्ञापन का हवाला देते हुए विधायक लारिया ने हजारों अनुभवी शिक्षकों की भावनाओं और उनके हितों की रक्षा के लिए इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का निवेदन किया।

मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना है और कड़ान परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आश्वासन दिया है।”

Leave a Comment

Read More