प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन को लेकर तैयारी बैठक हुई


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन को लेकर तैयारी बैठक हुई

बुंदेली परंपरा के अनुरूप किया जाएगा जीतू पटवारी का स्वागत*- महेश जाटव

सागर /
जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जांबाज अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब के लाड़ले नेता और जनता की आवाज को बुलंद करने वाले जांबाज प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सागर आ रहें हैं उनके अल्प प्रवास पर सभी कांग्रेसी से अनुरोध है कि गुरुवार 9 अप्रेल सुबह 11:30 मोती नगर चौराहे पर पहुंचे हम सब कांग्रेस जन बुंदेली परंपरा के अनुसार जीतू पटवारी जी का जोरदार स्वागत करेंगे महेश जाटव ने कहा कि
श्री जीतू पटवारी सुबह 8:30 भोपाल से प्रस्थान कर 11:30 मोती नगर चौराहा पर कांग्रेसीयो से मुलाकात करेंगे तथा मोती नगर चौराहे पर स्वागत उपरांत दोपहर 1:30 बजे अबार धाम बड़ा मलहरा छतरपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे
अध्यक्ष महेश जाटव ने सभी कांग्रेसी से अधिक से अधिक संख्या में 11:30 बजे मोती नगर चौराहा पर पहुंचकर जीतू पटवारी के स्वागत की अपील की है
बैठक में प्रमुख रूप से अमित राम जी दुबे, रामकुमार पचौरी, कमलेश तिवारी आनंद हैला, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, महेश अहिरवार अरविंद ठाकुर, सुनील ठाकुर, रेखा सोनी, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष दीपक कुर्मी, अजय सिंह राजपूत, संतोष पटेल, अतुल कोरी, गोपाल प्रजापति, अनिल दक्ष, संजय सराफ, महेश यादव,आदि कांग्रेसी उपस्थिति थे

Leave a Comment

Read More