प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी की पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी की पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया|

सागर/08/04/2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने के बाद रिशांक तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री मंत्री एवं खुरई से वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान तिवारी ने उनसे आशीर्वाद लिया तथा संगठन मे अपनी नई जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व गृहमंत्री सिंह ने तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज के दौर में मीडिया संगठन की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस भूमिका में धैर्य, अनुशासन और तथ्यों की स्पष्टता आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तिवारी निष्ठापूर्वक कार्य कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।वहीं रिशांक तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी , एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर , एमआईसी सदस्य सोमेश जड़िया ,एमआईसी सदस्य शैलेश जैन ,एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल ,नवीन भट्ट , शैलेन्द्र तिवारी ,बाटू दुबे ,लालू तिवारी ,शुभम नामदेव ,टिंकू साहू ,संचित शुक्ला , नमन चौबे , निष्कर्ष दुबे , सोनिल पाठक ,देवआशीष दुबे ,शुभम सागर , सागर जाटव , राजा जाटव ,रामकुमार पटैल ,उपस्थित रहे

Leave a Comment

Read More