
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कैबिनेट मंत्री से की सौजन्य भेंट
सागर/09/04/2026: भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बने रिशांक तिवारी ने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय गोविंद सिंह राजपूत से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने मंत्री से संगठन के कामकाज और मीडिया से जुड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही, वर्तमान मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर चर्चा हुई।कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता व सक्रियता के साथ करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर शुभम नामदेव , नमन चौबे , प्रियंक चचौंदिया, नमन चौबे , सोनू चुटीले, संचित शुक्ला , कमलेंद्र जाटव, रत्नेश जाटव , राजा जाटव आदि उपस्थित रहे
Post Views: 12











